Tuesday, 19 March 2013

आज का विचार

आपके पास अपने सपनो को हकीकत देने का समय केवल आज का ही है I  कौन जाने कल आपके पास समय हो या न हो


प्रार्थना की शक्ति हमारी नेकनीयती पर निर्भर करती है 

Monday, 18 March 2013

साहस का साथ कभी नही चोरना चाहिए

 एक सेनापति बहुत उदास बैठा हुआ था। बड़ा चिन्तातुर। पत्नी आई, उसने पूछा - आज आप इतने उदास क्यों हैं  ? वह बोला - आज बहुत बुरा समाचार मिला है। मेरी सेना हारती जा रही है। उसकी पत्नी ने कहा - मुझे भी एक बहुत बुरा समाचार मिला है। बड़ी जिज्ञासा के साथ उसने पूछा - तुम्हें क्या बुरा समाचार मिला हैं ? उसने कहा - आपके समाचार से भी बुरा समाचार यह है कि मेरे पति का साहस टूट गया है।
तत्काल वह खड़ा हो गया। एक शब्द ने करारी चोट की थी। वह अब इतनी वीरता से लड़ा कि विजय पाकर ही लौटा।